फोटो....
सेलाकुई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हो गया है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने शिविर अनुभव एक दूसरे के साथ साझा किए। शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा ने एनएसएस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएसएस हमें अनुशासन और स्वावलंबन सिखाता है। प्रधानाचार्य यशवंत बर्थवाल ने कहा कि शिविर के दौरान छात्रों ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने जो सीखा है, उसे अपने जीवन में आत्मसात करें। इस मौके पर हरीश सिंह, पवन शर्मा, एसके सिंह, जयवीर बर्तवाल, संतोष सिंह, प्रभा खंडूरी आदि उपस्थित रहे। संवाद