फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य अग्रवाल सभा के समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर में वैश्य अग्रवाल सभा व लेडिज क्लब द्वारा आयोजित के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
वैश्य अग्रवाल सभा और वैश्य लेडीज क्लब की ओर से शनिवार को सनातन धर्म मंदिर सभागार में अग्रवाल सांस्कृतिक एवं मेधावी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद अस्पताल सोसायटी के सचिव डॉ. अनुज कुमार सिंघल और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने किया। जिसके बाद महिलाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। समारोह में गणपति विसर्जन नाटिका, हास्य महिला कवि सम्मेलन और महाराज अग्रसेन आरती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एमपी की जज परीक्षा में सफलता हासिल करने पर स्वाति गोयल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंकज गुप्ता, राजकुमार जैन, सुबोध गोयल, विभु गोयल, खुशबू गुप्ता को सम्मानित किया गया। विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंशिका गुप्ता, चिराग मित्तल, अवनी गुप्ता, आदित्य मंगल, अक्षय गुप्ता, जय विनायक गोयल, देवांश अग्रवाल, अनुष्का गुप्ता व अभिलाषा बंसल को सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बताया कि 1986 से सक्रिय महासभा आज 22 देशों में समाजसेवा व एकजुटता के लिए कार्य कर रही है।
स्वामी विवेकानंद अस्पताल सोसायटी के सचिव डॉ. अनुज कुमार सिंघल ने लोगों से निष्ठा व ईमानदारी के साथ जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव रोहित अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता, लक्ष्मी चंद गुप्ता, सुरेन्द्र मित्तल, मनोज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, छवि गोयल, नेहा मित्तल, नीरज गुप्ता, रश्मि गोयल, दिव्या, वर्षा गुप्ता, शिखा मित्तल, वंदना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मीनाक्षी गर्ग, नीति जिंदल, साधना, नीलू, मनीषा, नीरज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल सहित भारी संख्या में वैश्य समाज के लोग सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें