देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर बनाकर लोगों को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
फिजियोथेरेपी से स्वस्थ जीवन पर आधारित बेहतर पोस्टर बनाने पर शोहेब, निधि और सान्या को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि नियमित फिजियोथेरेपी से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन संभव है। उम्र के हर पड़ाव में फिट रहने का भी यह महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
छात्रों ने हिमाचली, गढ़वाली, पंजाबी और भोजपुरी गीतों से देश के विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति की मनमोहक झलक पेश की। इस दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, डाॅ. अजय पंडिता, डॉ. कीर्ति सिंह, डॉ. शारदा शर्मा, डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।