पर्याप्त सेंटर न मिलने की वजह से बाहर बनाए सेंटर
देहरादून। एनटीए के एक समन्वयक का कहना है एनटीए ने पहले फेज में सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एनआईटी श्रीनगर, इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, रुड़की के साथ ही बेरली व मेरठ में भी परीक्षा केंद्र बना दिए थे, लेकिन राज्य एवं राज्य से बाहर कुछ परीक्षा केंद्रों को छात्रों को होने वाली दिक्कतों की वजह से रद्द कर पहाड़ में सेंटर बनाए गए। प्रदेश के बाहर बनाए गए सेंटरों को वापस प्रदेश में लाया गया, हालांकि कुछ छात्र राज्य के बाहर परीक्षा के लिए पहुंच गए थे। दूरदराज के क्षेत्रों में सेंटर बनाए जाने के बारे में उन्होंने कहा एनटीए को पर्याप्त सेंटर न मिलने की वजह से यह स्थिति बनी।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: पुरोला नगर क्षेत्र में 19 जून तक धारा 144 लागू, जिले के बॉर्डर को पुलिस ने किया सील
15 जून को होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा
देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 15 जून 2023 को आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड के संबंध में नोटिस जारी किया है। कहा गया है उम्मीदवार परीक्षा के लिए वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को चुने गए विषय समायोजन के कारण परीक्षा के इस चरण में शामिल नहीं किया गया। उन्हें बाद में समायोजित किया जाएगा। उनकी परीक्षाएं फिर से कराई जाएगी। यदि किसी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत है तो ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।