फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैसाखी पर सिद्धपीठ महासू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणी। बैसाखी की संक्रांति पर हनोल स्थित सिद्धपीठ महासू महाराज के दरबार में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सिद्धपीठ महासू महाराज के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। पछवादून, जौनसार बावर, टिहरी के नैनबाग, उत्तरकाशी के बड़कोट पुरोला, जौनपुर रंवाई आदि क्षेत्रों के अलावा हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवो से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए मंदिर समिति के कारसेवकों ने उनकी लाइन लगवाकर दर्शन व पूजा अर्चना कराई। इस दौरान हिमाचल से आए राम प्रकाश खिमटा, आनंद रपटा, तुलसीराम, भीम सिंह चौहान, आशु तेगटा के अलावा महेश गौतम, निशांत शर्मा, काकी शर्मा, हरपाल, चतर सिंह, विनोद शर्मा, सुरेश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें