फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: टीका लगवाने को उमड़ रही भीड़, व्यवस्थाएं हो रहीं धड़ाम

Tue, 29 Jun 2021 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए ओपीडी भवन में स्थित टीकाकरण केंद्र में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाने के लिए उमड़ रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में कोरोना का टीका लगवाने के लिए विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकारण केंद्रों पर व्यवस्थाएं नहीं बन पा रहा है। इससे टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए ओपीडी भवन और चिकित्सा अधीक्षक आवास परिसर में भी टीकाकरण केंद्र बने हुए हैं। खासकर नए ओपीडी भवन में जगह की कमी होने और टीका लगाने के साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों के भी पहुंचने से अव्यवस्था हो रही है। पार्किंग की व्यवस्था न होने से भी लोग हलाकान हो रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कत हो रही है। सड़क पर वाहन पार्क किए जाने से जाम भी लग रहा है।

इससे लोगों को अस्पताल के भीतर दाखिल होने तक में समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। सोमवार को जब अस्पताल परिसर की पार्किंग फुल हो गई तो सुरक्षाकर्मियों को बैरियर लगाकर लोगों को वाहन अंदर जाने से रोकना पड़ा। टीका लगाने की बारी आने और टीका लगाने के बाद प्रमाणपत्र कोविन पोर्टल पर डाउनलोड न होने के बारे में पूछताछ के लिए भी लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इससे दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण केंद्र में आने के बजाय इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर असल स्थिति की जानकारी हासिल करें। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि पार्किंग को लेकर व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों से भी अपील है कि व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

8500 लोगों का हुआ टीकाकरण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिले में सोमवार को विभिन्न केंद्रों में 8500 लोगों को कोरोना टीके की खुराक लगाई गई। मंगलवार को 12895 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इनमें से 4350 लोगों को पहली खुराक और 8545 लोगों को दूसरी खुराक दी जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 86 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। कुल 61 केंद्रों पर लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें