फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़

विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले में किताबों का अवलोकन करते छात्र व छात्राऐं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में शनिवार को दो दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत हो गई। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में 12 प्रकाशकों ने अपनी पुस्तकों के स्टॉल लगाए हुए हैं। मेजबान स्कूल के साथ ही अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी मेले पर पहुंच पुस्तकों का अवलोकन किया। किताबों के शौकिन लोगों ने मेलों में किताबों की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन

पहले दिन आयोजित प्रथम सत्र में विज्ञान प्रसार भारती के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टीवी वेंकटेश्वरन ने मानव विकास में विज्ञान के योगदान प्रकाश डाला। कहा कि विज्ञान के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विज्ञान का इस्तेमाल मानव विकास के लिए किया जाना चाहिए न कि विनाश के लिए। मेले में छात्रों की दिमागी कसरत के लिए गणित और तार्किक शक्ति पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर फाउंडेशन के अनूप बडोला, नीलम विश्नोई, अनतुल शर्मा, अनंत सोलंकी, पवन, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें