करवाचौथ से एक दिन पहले बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मुख्य बाजारों के आसपास जाम भी लग गया। नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई की। त्योहार की पूर्व संध्या पर घंटाघर और आसपास के इलाकों में भी जाम की स्थिति रही।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, पहली बार सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पलटन बाजार में सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी थी। शाम के वक्त इसमें और इजाफा हो गया। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की लाइन लगी रही। पुलिस ने आसपास के दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान बाजार में दोपहिया वाहन लेकर आए लोगों पर भी कार्रवाई की गई।I