फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth: मेहंदी लगवाने के लिए बाजार में महिलाओं की लगी भीड़, वाहनों से सड़कें जाम, पुलिस के छूटे पसीने

Wed, 01 Nov 2023 02:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Karwa Chauth: सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं वाहनों से सड़कें जाम गई। ऐसे में जाम से निपटने वक्त पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
करवाचौथ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवाचौथ से एक दिन पहले बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मुख्य बाजारों के आसपास जाम भी लग गया। नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई की। त्योहार की पूर्व संध्या पर घंटाघर और आसपास के इलाकों में भी जाम की स्थिति रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, पहली बार सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पलटन बाजार में सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी थी। शाम के वक्त इसमें और इजाफा हो गया। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की लाइन लगी रही। पुलिस ने आसपास के दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान बाजार में दोपहिया वाहन लेकर आए लोगों पर भी कार्रवाई की गई।I
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें