फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तांत्रिक पर डराने के आरोप, मारपीट के मामले में 20 पर क्राॅस प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढकरानी में रिश्तेदारों के बीच आपसी विवाद का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी में रिश्तेदारों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ क्राॅस प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष का आरोप है कि एक तांत्रिक दूसरे पक्ष के घर आता है और जादू-टोना करने का डर दिखाता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शुक्रवार को ढकरानी निवासी नवाब ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को वह अपनी दुकान में बैठे थे। तभी वहां खालिद गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो हमला कर दिया। इसमें खालिद की बेटी आसमीन, अफसा और बेटा रहमान तीनों शामिल थे। लोगों ने देखा तो बीच-बचाव किया। मारपीट करने वाले सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद खालिद की पत्नी महरूबा कालसी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी तांत्रिक तालिब के साथ आई। दोनों ने भी गाली-गलौज की और कहा कि जाने से मार देंगे। तालिब महरूबा के घर आता-जाता रहता है। आसपास के लोग विरोध करते हैं तो वह जादू-टोना करने का डर दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से खालिद ने बताया 30 दिसंबर की शाम को जैनब, रूबीना, सफीना और नवाब की पत्नी रसीला ने उनके और उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। 31 दिसंबर की शाम फिरोज, नवाब और सुफियाना ने उन्हें डंडों से मारा पीटा। उनके बेटे को इसरार सुफियान, आमिर, मुकर्रम, मोहम्मद अली, इसरत और तब्बसुम ने बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष के खालिद, आसमीन, अफसा, रहमान, मेहरूबा, तांत्रिक तालिब और दूसरे पक्ष के फिरोज, नवाब, इसरार, सुफियान, आमिर, अकरम, मुकर्रम, मोहम्मद अली, इशरत, तबस्सुम, जैनब, रूबीना, सफीना और रसीला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें