फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से निकलकर अचानक BSNL टावर के परिसर में पहुंचा मगरमच्छ, कर्मचारी पर किया हमला

Sat, 28 Jul 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
crocodile attack
विज्ञापन

उत्तराखंड के लक्सर में शनिवार को एक मगरमच्छ ने बीएसएनएल टावर के कर्मचारी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम ने इसे पकड़कर गंगा में छोड़ दिया।  खड़ंजा कुतुबपुर में एक तालाब है। शनिवार को इससे एक मगरमच्छ बीएसएनएल टावर के परिसर में पहुंच गया और कर्मचारी वीरभान सैनी पर हमला कर दिया। कर्मी ने दीवार पर चढ़कर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उसके बाद मगरमच्छ टावर कक्ष में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ पकड़ कर गंगा में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुशाला में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने शौचालय में किया बंद

crocodile attack
खानपुर में नियामतपुर गांव के एक ग्रामीण की पशुशाला में मगरमच्छ का बच्चा घुस आया। ग्रामीणों ने उसे शौचालय में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे पकड़कर गंगा में छोड़ दिया। 

शुक्रवार देररात मगरमच्छ का बच्चा नियामतपुर गांव के तालाब के किनारे रफल सिंह की पशुशाला में घुस गया।  कुत्ते भौंकने पर रफल पशुशाला में पहुंचा।

मगरमच्छ देखकर उसने शोर मचा दिया और किसी तरह इसे शौचालय में बंद कर दिया। शनिवार सुबह वन दरोगा रामनाथ व वनकर्मी सोनी टीम के साथ गांव पहुंचे। वन दरोगा रामनाथ ने बताया कि शौचालय में बंद मगरमच्छ को फतवा गांव के पास गंगा में छोड़ दिया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें