फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्घवीर हत्याकांडः सुधा की रिमांड पर फैसला आज

Mon, 19 Aug 2013 09:22 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने रिमांड के लिए आवेदन किया है। कोर्ट सोमवार को रिमांड पर फैसला करेगी।
विज्ञापन


वहीं अभी तक अन्य दो आरोपी संजीव व उमेश पुलिस के हत्थे नहीं लग सके हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
 
हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त सुधा पटवाल और हरिओम को रिमांड में लेने के लिए शनिवार को कोर्ट में आवेदन किया गया। वहीं हत्या में अन्य दो आरोपित मेरठ निवासी उमेश और हरिद्वार निवासी संजीव के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

दोनों की लाकेशन मोबाइल सर्विलांस से भी निकाली जा रही है। अभी तक दोनों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।

एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमों को इस काम में लगाया गया है।

संजीव के घर एक आई लड़की
हरिद्वार में रहने वाला संजीव भले ही गिरफ्तारी के डर से भाग गया हो। लेकिन संजीव के कनखल स्थित घर में अलीगढ़ से एक लड़की आई हुई है। लड़की अपाहिज है और उसके परिवार वाले ही उसे संजीव के घर छोड़ आए हैं। पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि संजीव का उनकी बेटी से पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


लिहाजा, युद्घवीर हत्याकांड प्रकरण के बाद पुलिस अलीगढ़ में भी उस लड़की के घर पूछताछ के लिए गई तो तंग आकर उसके परिजन लड़की को ही संजीव के घर छोड़ आए।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अलीगढ़ के पास स्थित गांव में रह रहे उनके परिवार को संजीव के कारण काफी बदनामी झेलनी पड़ रही थी। अब संजीव के घर बवाल मचा हुआ है। अपाहिज लड़की दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखती है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें