फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को परेशान करने के लिए ये क्या किया!

Mon, 19 Aug 2013 09:19 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी की झूठी सूचना पर रविवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस भागती रही। मगर आखिर में सूचना झूठी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। साथ ही अफवाह उड़ाने वाले व्यक्ति को सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली की रिस्पना बस्ती में एक बांग्लादेशी महिला दो बच्चों को बेचने की कोशिश कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से इस बारे में पूछताछ की तो कहानी पता चली।

एसओ नेहरू कॉलोनी अबुल कलाम ने बताया कि पड़ोसी व्यक्ति ने महिला को परेशान करने के लिए यह अफवाह उड़ाई थी। महिला बिहार की रहने वाली है और अपने बच्चों के साथ ही यहां किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन


महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पहले भी वह देहरादून में ही रहती थी, लेकिन बीच में अपने घर चली गई थी। मगर बाढ़ में उसका घर बह गया, इस कारण वह दोबारा देहरादून लौट आई है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें