फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से निकाह की थी ख्वाहिश, लेकिन किया कुछ ऐसा कि पहुंचा जेल

Sat, 14 Jul 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
निकाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण और रेप के आरोप में  फरार चल रहे युवक को ज्वालापुर पुलिस ने उस समय धर दबोचा जब वह उसी किशोरी के संग निकाह करने के मकसद से यहां पहुंचा था। आरोपी युवक ने किशोरी के परिजन को निकाह के लिए रजामंद कर लिया था पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को नौ जुलाई को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसी दिन किशोरी को ढूंढ लिया था। किशोरी के बयान में सामने आया था कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले जा रहा था और उसके साथ रेप भी किया।  किशोरी ने बताया था कि युवक से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

स्थानीय पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की जिस युवक की तलाश में वह जुटी है, वह पीड़ित किशोरी से निकाह करने के मकसद से पहुंचा है। परिजन और  रिश्तेदार भी साथ पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने किशोरी के घर पहुंचकर दूल्हा बनकर पहुंचे अपहरण के आरोपी सादिक पुत्र जुल्फिकार निवासी गांव टांडा भनेड़ा मंगलौर को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया हुआ था, उसी के तहत युवक की गिरफ्तारी की गई है। किशोरी के बयान पहले ही कोर्ट में दर्ज कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें