फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बेडरूम में घुसकर गंदा काम करने लगा युवक, मना करने पर किया ऐसा हाल कि अस्पताल में हुई भर्ती

Thu, 12 Oct 2017 08:27 AM IST
ब्यूरोअमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुराचार की कोशिश की। इस बात पर महिला ने विरोध किया तो उसने ऐसा हाल किया महिला को अस्पताल  में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया।

महिला के पति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के  एक गांव निवासी एक व्यक्ति पेशे से कारोबारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति हरियाणा में धान बेचने के लिए गया था घर पर उसकी पत्नी और तीन बच्चे मौजूद थे। रोजमर्रा की तरह उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच एक युवक बुधवार तड़के उसके घर में घुस आया तथा उसने घर में सो रही महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। 

इसी बीच महिला का पति भी हरियाणा से वापस आ गया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मांगा पुत्र मोहम्मद के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जो घटना के बाद से घर से फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें