फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: झोंपड़ी में सो रही दो सगी बहनों पर युवक ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Fri, 22 Dec 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी में झोपड़ी में सो रही दो बहनों पर किसी ने तेजाब डाल दिया। दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गई। गांव में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  लिब्बरहेड़ी स्थित निसार के कोल्हू पर सरठेड़ी खतौली निवासी बेदू नामक एक मजदूर काम करता है। देर रात उसकी दो बेटियां सोनी (26) व सरिता(18) झोपड़ी में सो रही थी। तभी कोई युवक वहां आया और दोनों पर तेजाब डालकर भाग गया।

तेजाब से झुलसी दोनों बहनों ने जब शोर मचाया तो कोल्हू पर काम रहे लोग एकत्र हो गये। इन लोगों ने दोनों बहनों पर दूध डालकर तेजाब की जलन को कम करने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई लाभ नहीं हुआ तो गांव में चिकित्सक को दिखाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस वजह से हुआ हादसा

शुक्रवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस दोनों बहनों को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आई जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा का कहना है के दो लड़कियों पर तेजाब डाले जाने की सूचना मिली है जिस पर जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। घायलों में  सोनी विवाहित है जबकि 18 वर्षीय सरिता अविवाहित बताई जा रही है। चर्चा है कि एक दिन पहले किसी युवक से दोनों बहनों की कहा सुनी हो गई थी । उसी युवक पर तेजाब डालने का शक जताया जा रहा है। दोनों बहनो पर तेजाब डालने की इस वारदात से आसपास दहशत फैल गई। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें