फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के चढ़ा ऐसा गुस्सा कि लाख समझाने के बाद भी सरेआम काट दी चाचा की गर्दन

Sat, 14 Apr 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
murder in bagehswar - फोटो : file photo
विज्ञापन

जिले के पंद्रहपाली गांव में आपसी विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की बड़ियाठ (धारदार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालीघाट के समीप स्थित पंद्रहपाली गांव निवासी गणेश जोशी (55) का अपने भतीजे गिरीश जोशी (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।

इसी बीच गुस्से में आपा खोया गिरीश जोशी घर के भीतर से बड़ियाठ उठा लाया और अपने चाचा की गर्दन काट दी।

विज्ञापन

हत्यारोपी भतीजा बेरोजगार है

jailed
गर्दन कटने से गणेश जोशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव में आई गणेश जोशी की पत्नी भी घायल हो गई।

आंखों के सामने कत्ल की घटना से आसपास मौजूद लोग सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

उसे पकड़कर कोतवाली लाया गया। हत्यारोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गणेश जोशी पंडिताई का काम करते थे जबकि हत्यारोपी भतीजा बेरोजगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें