फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी भरने पर दबंगों ने तोड़ दिया महिला का हाथ

Tue, 13 Jun 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : file photo
विज्ञापन
हैंडपंप पर पानी भरने पर दबंगों ने एक महिला का हाथ तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


बेलड़ा गांव निवासी ताहिरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके घर के समीप एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। रविवार देर शाम वह और उसकी बेटी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। उसी दौरान मोहल्ले के तीन दबंग युवक वहां आ गए।

उन्होंने हैंडपंप से पानी भरने के लिए मना लिया। जब उन्होंने कहा कि यह हैंडपंप सरकारी है। कोई भी इससे पानी भर सकता है तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके हाथ टूट गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें