फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 13 Nov 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के धर्मपुर में कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय  लोगों को आरोप है कि सूचना के बावजूद नेहरू कालोनी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मूल रूप से ग्वालखाड़ा पाबौ पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद खर्कवाल (30) पुत्र सुदामा प्रसाद धर्मपुर में उनियाल बेकर्स पर नौकरी करते थे। मंगलवार सुबह धर्मपुर चौक पर पैदल जाते वक्त तेजी से चल रही कार ने हरीश को टक्कर मार दी। हरीश को अस्पताल ले जाने के बजाए कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह से कार चालक हाथ नहीं लग पाया। हरीश को सीएमआई में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान हरीश की मौत हो गई। बेकर्स संचालक योगेश उनियाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नेहरू कालोनी पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें