कीर्ति नगर में सड़क पर मिली एक युवती से दोस्ती कर उसे घर पर लाकर उसके साथ रात गुजरना एक अधेड़ कारोबारी को भारी पड़ गया। आरोपी युवती ने कारोबारी को शराब पिलाकर अचेत कर दिया और फिर नकदी, फोन और कारोबारी की बेटी का स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गयी।
पुलिस ने पीड़ित से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की और रघुवीर नगर इलाके से आरोपी युवती को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार रमेश कुमार(50)(बदला हुआ नाम) सपरिवार मानसरोवर गार्डन में रहता है। उसका अपना कारोबार है। इन दिनों उसके परिवार वाले दिल्ली से बाहर घुमने गये हैं।
गत 23 जून की रात रमेश खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उसकी मुलाकात जींस व टीशर्ट पहने हुए एक युवती से हुई। युवती ने कारोबारी से टाइम पूछा और फिर दोनों में बातचीत होने लगी।