फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छिपा था युवती का हत्यारा, पुलिस देखते ही काटीं नसें

Sat, 06 Feb 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के प्रेमनगर टी इस्टेट में शादीशुदा महिला की हत्या के आरोपी आशीष उर्फ मोनू को मसूरी के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही आशीष ने बाएं हाथ पर तीन जगह चाकू से नसें काट दी। पुलिस खून से लथपथ आरोपी को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद दून ले आई।
विज्ञापन


राजधानी के प्रेमनगर टी एस्टेट क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक शादीशुदा युवती की हत्या कर दी गई थी। देर रात तक पुलिस ने आरोपी की निशानदेही की जिसके बाद उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया।

शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे एसएसपी, एसओजी और मसूरी पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए होटल राज पैलेस तक पहुंची। यहां आरोपी होटल के कमरा नंबर सात में ठहरा हुआ था। एसओजी के एसआई कमाल सिंह, प्रेमनगर थानाध्यक्ष यशपाल सिंह बिष्ट, मसूरी कोतवाल कमलेश नंबूरी भारी पुलिस बल के साथ होटल में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो खून से सना था कमरा

इसी बीच पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने अपने बाएं हाथ पर तीन जगह नसें काट दीं। पुलिस जैसे ही आरोपी के कमरे में दाखिल हुई तो देखा कमरा खून से सना हुआ था। पुलिस आरोपी को तत्काल सेंट मेरी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मसूरी कोतवाल कमलेश नंबूरी ने बताया बताया कि आरोपी आशीष बीती रात करीब दस बजे होटल के कमरे में दाखिल हुआ। होटल के विजिटर रजिस्टर में वोटर कार्ड को आईडी के तौर पर जमा कराया था। प्रेमनगर पुलिस और एसओजी ने युवती की हत्या की निशानदेही के बाद आशीष का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें