फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का बनकर लड़कियों से शादी करती थी ये महिला, अब हो रहे ऐसे खुलासे कि सकते में आई पुलिस

Sat, 17 Feb 2018 07:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
krishna
विज्ञापन

ये महिला लड़कियों से लड़का बनकर शादी करती थी। अब इसके बारे में ऐसे-ऐसे खुलासे हो रहे हैं कि जानकर पुलिस भी हैरान है।

विज्ञापन


लड़की से लड़का बन कर युवतियों और विवाहित महिलाओं से रुपये ऐंठने वाली कृष्णा सेन पर शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दो महिलाओं ने कृष्णा के खिलाफ हरिद्वार पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं जांच में भी पुलिस को कृष्णा के खिलाफ अहम सुराग हासिल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक हाइडिल कालोनी धामपुर बिजनौर निवासी कृष्णा सेन निवासी ने हल्द्वानी में चांदमारी निवासी एक युवती से शादी की थी। बाद में फैक्ट्री लगाने के झांसा देकर 8.50 लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गई थी।
विज्ञापन


युवती ने उस समय पति (कृष्णा) के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद ही पुलिस ने खोज शुरू कर कृष्णा को हिरासत में लिया। इधर पुलिस सूत्रों की माने तो कृष्णा के पकड़े जाने के बाद एक के बाद फर्जीवाड़े के मामलों के खुलासे हो रहे हैं। अब हरिद्वार की ज्वालापुर में दो महिलाओं ने कृष्णा के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर सौंपी है। उप निरीक्षक मंजू ज्याला ने भी इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

दूसरी पत्नी का परिवार भी शक के घेरे में

दूसरी पत्नी का परिवार भी शक के घेरे में
पुलिस कृष्णा सेन की दूसरी पत्नी के परिवार पर भी जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो जब कृष्णा की तलाश में पुलिस ने कालाढूंगी में दबिश दी थी तो दूसरी पत्नी की मां, भाई ने अभद्रता की और जानकारी होने से इंकार कर दिया था। वहीं जब पुलिस ने हरिद्वार में जांच शुरू की थी तो दूसरी पत्नी की मां, बहन, भाई कृष्णा सेन के साथ ही रह रहे थे।

सेक्शन नौ का किया था वाद
पुलिस के मुताबिक कृष्णा सेन कानूनी तौर पर भी बेहद शातिर हैं। उसने पहली पत्नी को कानूनी दांव में फंसाने के लिए सेक्शन नौ का वाद दायर किया था लेकिन उसकी यह चाल कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें