फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ मिल ज्वैलर्स के यहां की लाखों की ठगी, पकड़ी गई तो छोड़ भागा

Mon, 09 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पकड़ी गई ठगी की आरोपी मह‌िला - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ करने वाली विवाहिता को पकड़ लिया है। हालांकि उसका पति स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले दंपति ने कनखल के एक ज्वैलर्स के यहां करीब चार लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया था। पकड़ी गई विवाहिता के साथ मां और उसकी एक साल की बच्ची भी है।

हरिद्वार कनखल में ललित वर्मा की कादंबरी ज्वलेर्स नाम से दुकान है। छह जनवरी को एक दंपति उसकी दुकान पर आया। उस समय दुकान पर उसका भतीजा वंश वर्मा बैठा हुआ था।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हो गया पूरा माजरा

woman con - फोटो : AmarUjala
दंपति ने कुछ जेवरात दिखाने के लिए कहा। इस पर वंश ने जेवर दिखा दिये। इसके बाद दंपति बिना कुछ लिये वहां चला गया।

अगले दिन जब एक ग्राहक अपने जेवर लेने दुकान पर आया और दुकान स्वामी ललित वर्मा उन्हें जेवर देने लगे तो पता चला कि जेवर गायब है। इसके अलावा अन्य जेवर भी गायब थे।

इस पर वह घबरा गए और उन्होंने सीसी कैमरे की फुटेज देखी तो छह जनवरी को आया दंपति चोरी छिपे जेवर उठाता नजर आया। सीसी कैमरे में कैद हुए इस दंपति की ललित वर्मा ने अपने स्तर पर ही तलाश शुरू कर दी।

दंपति को देखते ही ज्वैलर्स ने शुरु किया पीछा

महिला का पति स्कॉर्पियों छोड़कर भाग गया। - फोटो : AmarUjala
सोमवार शाम के समय ललित वर्मा के भाई रोहित वर्मा को दंपति एक स्कार्पियो में बैठते नजर आए। इस पर उसने उन्हें पकड़ लिया लेकिन वह उसे धक्का देकर स्कार्पियो में सवार होकर रुड़की की ओर भाग आए।

रोहित वर्मा ने उनका पीछा किया। रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर पहुंचने पर रोहित वर्मा ने स्कार्पियो को पकड़ लिया। इस पर उसमें बैठा युवक और एक विवाहिता भागने लगी। युवक तो भागने में सफल हो गया। लेकिन विवाहिता को रोहित ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

महिला के साथ मां और बच्ची भी पकड़ी

arrest
मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विवाहिता और स्कार्पियो में सवार उसकी मां एवं एक साल की बच्ची को कोतवाली ले आई। कोतवाली रुड़की के एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति का नाम अनिल है।

वह राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। युवती से पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। कनखल पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें