फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी बेटी ने फांसी नहीं लगाई, हत्या हुई'

Wed, 16 Jul 2014 07:32 PM IST
अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक के एक ग्राम में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है। महिला के पिता ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घर में थी सास-बहू
रौणद रमोली में स्यालगी निवासी रमेश सिंह की पत्नी माया देवी (27) घर में अपनी सास के साथ थी। मृतका की सास ने बताया कि मंलवार रात को वह अपने कमरे में चली गई थी।

बुधवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो वह पंखे से झूल रही थी।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पटवारी खेतपाली और मायके को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता नागचंद सिंह बिष्ट ने कहा कि माया का शव पंखे से तो लटक रहा था, लेकिन उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। उन्होंने इसे साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पटवारी मनोहर लाल अंजवाल ने बताया कि पैर जमीन पर होने से प्रथमदृष्ट्या हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के दिन सास-बहू के अलावा घर में कोई नहीं था, मृतका का पति दिल्ली होटल में नौकरी करता है। जिसका विवाह सात साल पहले हुआ था। मृतका अपने पीछे एक पांच साल की अबोध बच्ची को छोड़ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें