फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB ने नेपाली महिला से पकड़ी साढे़ छह किलो चरस

Mon, 03 Oct 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एसएसबी ने एक नेपाली महिला से साढ़े छह किलो चरस बरामद की है। वह चरस अपनी कमर में बांधकर नेपाल से ला रही  थी। बनबसा बस अड्डे पर कोई व्यक्ति उससे चरस लेने वाला था।
विज्ञापन


हाई अलर्ट के चलते एसएसबी कई दिन से सीमा पर सघन पेट्रोलिंग और चेक पोस्ट पर तलाशी में जुटी है। रविवार को एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान पर थे। इसी बीच नेपाल की ओर से पैदल आ रही एक महिला को एसएसबी की महिला एसआई पूनम सुरीन ने रोककर पूछताछ की।

तलाशी लेने पर नेपाली महिला की कमर में 6 किलो 550 ग्राम चरस बंधी मिली। एसएसबी के कमांडर ने बताया महिला नेपाल के तुरबांग वार्ड संख्या एक, जिला प्यूठान की रहने वाली है। अपना नाम गोमा गिरि उर्फ सुनीता गिरि पत्नी होता गिरि बताया है।
विज्ञापन


उसने बताया कि नेपाल में किसी ने उसे चरस बनबसा तक पहुंचाने को दी थी। बनबसा बसअड्डे पर कोई अन्य व्यक्ति उससे चरस लेने वाला था। एसएसबी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि एसएसबी के पास नेपाल से चरस की तस्करी के संबंध में पहले से ही सूचनाएं हैं। पूछताछ के बाद महिला को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।  

दो माह में 20 किलो से अधिक चरस पकड़ी
अगस्त और सितंबर  के बीच एसएसबी ने अब तक 20 किलो से अधिक चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व 29 अगस्त से 31 अगस्त के बीच में तीन वारदातों में तीन महिलाओं और एक युवक के कब्जे से 13.620 किलोग्राम चरस बरामद की थी। दो भारतीय व्यक्तियों से 22 सितंबर को 2.050 किलो चरस पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें