महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरि को किसी शख्स ने फोन कर एक घंटे में बम विस्फोट होने की धमकी दी थी। टपकेश्वर मंदिर में बम विस्फोट की धमकी देने वाला कोई और नहीं पुराना सेवादार ही निकला।
मानसिक रुप से बीमार इस सेवादार को कुछ दिन पहले निकाल दिया था। महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए वीआईपी मार्ग में प्रवेश न मिलने से खफा होकर यह धमकी भरा फोन किया था।
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरि को किसी शख्स ने फोन कर एक घंटे में बम विस्फोट होने की धमकी दी थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने काफी देर तक वहां जांच पड़ताल की थी।
मानसिक रूप से बीमार है सेवादार:
कैंट पुलिस और एसओजी की जांच पड़ताल में पता चला कि यह नंबर सौरभ निवासी चुक्खूवाला चकराता रोड़ चला रहा है।
पता चला कि सौरभ मानसिक रुप से बीमार है जो कई सालों से टपकेश्वर मंदिर में सेवा कर रहा था। कुछ दिन पहले हरकतों को देखकर उसे मंदिर से हटा दिया गया था।
सोमवार को वह मंदिर में दर्शन हेतु गया था, लेकिन उसे लाइन में खड़े होकर जाना पड़ा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए यह फोन किया। परिजनों ने माफी मांगते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की बात कही है।