फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय की सुरक्षा में लगी सेंध, तोड़ी गईं अफसरों की नेमप्लेटें

Sat, 16 Jul 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सचिवालय की सुरक्षा को धता बताते हुए कुछ अराजकतत्वों ने कई अफसरों के कमरों के बाहर लगी नेमप्लेट तोड़ डाली। बेखौफ अराजकतत्वों की इस करतूत का पता तब चला, जब बृहस्पतिवार की सुबह अफसर कार्यालयों में पहुंचे और नेमप्लेटों को टूटा पाया।
विज्ञापन


अफसरों ने तत्काल इसकी जानकारी सचिवालय प्रशासन को देने के साथ ही सुरक्षाधिकारी सचिवालय, व्यवस्थाधिकारी को देने के साथ ही सुरक्षा में तैनात पीएसी के कमांडेंट को दी। प्रकरण की जानकारी मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर जांच की। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद यह पता नहीं चल पाया कि आखिरकार यह करतूत किसकी है?

चौंकाने वाली बात यह है कि सचिवालय की सुरक्षा में न सिर्फ भारी भरकम अफसरों, सुरक्षाकर्मियों और पीएसी जवानों की फौज है, बल्कि सीसीटीवी जैसे अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस उपकरण भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सचिवालय की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने सचिवालय की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सचिवालय परिसर के तमाम विभागों में न सिर्फ बेहद गोपनीय और महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, बल्कि वरन ऐसे कागजात भी हैं, जिनके गुम होने से सरकार और नौकरशाही दोनों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

नाम न छापने की शर्त पर कुछ अफसरों का मानना है कि यह बेहद गंभीर प्रकरण है। सचिवालय प्रशासन को प्रकरण की गंभीरता से जांच करानी चाहिए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरकार यह हरकत किसने की। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शराब के नशे में धुत किसी व्यक्ति ने यह हरकत की है।

लेकिन सवाल उठता है कि जिस सचिवालय में दिन में दाखिल होने के लिए तमाम कागजी प्रक्रिया से गुजरना होता है, वहां रात के समय कोई अराजकतत्व कैसे दाखिल हो गया। यदि सचिवालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से नही लिया तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें