फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील SMS का विरोध किया तो FB पर दी तेजाब फेंकने की धमकी

Tue, 19 Jan 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स एप पर अश्लील संदेश का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने छात्रा के फेसबुक वॉल पर तेजाब फेंकने की धमकी पोस्ट कर डाली। देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र की छात्रा के नंबर पर तीन अलग-अलग नंबरों से लगातार अश्लील संदेश आ रहे थे। यहीं नही आरोपी लगातार कॉल कर मानसिक उत्पीड़न कर रहा था।

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज और धमकी पर उतर आया। हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने छात्रा की फे स बुक वॉल पर तेजाब फेंकने की धमकी पोस्ट कर डाली।
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने विरोध जताया तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

बसंत विहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अरबाज खान निवासी आजाद कालोनी के खिलाफ आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसओ अबुल कलाम ने बताया कि इंदिरानगर चौकी में मामला दर्ज कर विवेचना के लिए इंस्पेक्टर को स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपी पहले पीड़ित परिवार के घर के नजदीक किराए पर रहकर गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें