किशोरी खेत में चारा ले रही थी। तभी दो भाई वहां पहुंचे और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। तभी वहां पीड़िता के पिता पहुंच गए। फिर क्या हुआ जानिए...
भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के एक ग्रामीण की नाबालिग किशोरी बुधवार देर शाम अपने पिता के साथ जंगल में चारा लेने गई थी। किशोरी का आरोप है कि वह जैसे ही चारा काटने पिता से कुछ दूर दूसरे खेत में गई तो गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विरोध पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंच गए। इsस पर आरोपियों ने पिता के साथ मारपीट कर दी।
इसी बीच खेतों में काम कर रहे कई अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने अलावलपुर गांव के दो भाइयों बबलू पुत्र छोटा, नीटू पुत्र छोटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से बबलू पुत्र छोटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नीटू की तलाश की जा रही है।