फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में मिले दो शव, पुलिस विभाग में हड़कंप

Fri, 01 Jul 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
two dead body find in dehradun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े दो शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। राजधानी में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में महिला का शव ‌मिला है। वहीं जीएमएस रोड पर एक युवक का शव मिलने की खबर है।
विज्ञापन


विगत 28 जून से गायब महिला का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास झ‌ाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। मृतका के पति ने शव की पहचान की और मृतका का नाम सुनीता बताया। मृतका रेसकोर्स की निवासी है।

हालांकि अन्य परिजनों ने महिला के सुनीता होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिस महिला का शव मिला है उसकी शक्त सुनीता से मिलती है, लेकिन वह सुनीता नहीं है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।
विज्ञापन


वहीं दून की जीएसएस रोड पर एक युवक गिरा पड़ा मिला। स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 द्वारा उसे दून अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह अस्पताल आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

स्‍थानीय लोगों ने बताया किया उक्त युवक किसी महिला के साथ स्कूटी पर जा रहा था और गिर गया। महिला उसे छोड़कर मौके से फरार हो गई। हालांकि अन्य परिजनों ने महिला के सुनीता होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिस महिला का शव मिला है उसकी शक्त सुनीता से मिलती है, लेकिन वह सुनीता नहीं है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।

वहीं दून की जीएसएस रोड पर एक युवक गिरा पड़ा मिला। स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 द्वारा उसे दून अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह अस्पताल आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


स्‍थानीय लोगों ने बताया किया उक्त युवक किसी महिला के साथ स्कूटी पर जा रहा था और गिर गया। महिला उसे छोड़कर मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें