फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों का सुराग नहीं, मां के सामने रेता था गला

Tue, 10 Feb 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में सोमवार की देर शाम हुई ट्रांसपोर्टर के पुत्र की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। हत्यारों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर कई जगह छापे मारे, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक अंकुर उर्फ ऋषभ का गमगीन माहौल में मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


आईजी पहुंचे घटनास्थल पर
ट्रांसपोर्ट तेल्लूराम के घर में घुसकर सोमवार की देर शाम चार बदमाशों ने उनके बेटे अंकुर की गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले को पहले लूट से जुड़ा होना बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण कुछ और भी हो सकता है।

रातभर पुलिस हत्यारों की तलाश में चेकिंग करती रही। मंगलवार को गढ़वाल रेंज के आईजी संजय गुंज्याल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को सांत्वना देते हुए वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन


आईजी ने की समीक्षा
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल एवं एएसपी पीएल मीणा आदि के साथ बैठक कर घटना की समीक्षा की और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। आईजी ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

एसपी देहात ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक अंकुर के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह अंकुर के शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें