फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में नशा बेचने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
पटेलनगर पुलिस ने कार में घूमकर नशा बेचने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब आधा किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सेंट्स ज्यूड्स चौक पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोक लिया। पुलिस को देखकर कार सवार तीनों युवक घबरा गए। शक होने पर तलाशी ली गई तो उनके पास से आधा किलो चरस बरामद हुई।

पकड़े गए युवकों में नवदीप राठी निवासी मंगलौर, बलजीत सिंह निवासी देवलगढ चमोली और पार्थ जैन निवासी टर्नर रोड शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाहर से चरस लाकर हॉस्टलों में बेचते हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि नवदीप दून में ईंटों की सप्लाई का काम करता है, जबकि बलजीत दुकान चलाता है। बलजीत सिंह के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें