राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े 20 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को बैंक में रकम जमा कराने जा रहे कर्मी की आंखों में लाल मिर्च डालकर लुटेरों ने लाखों की रकम उड़ा ली।
रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस नेहरू कॉलोनी के कर्मचारी आशुतोष गुप्ता से कालीदास मार्ग पर 20 लाख रुपए लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।