फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक चाबी’ से चोरों ने खंगाले 11 वकीलों के चेंबर

Sun, 12 Jul 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून कचहरी में चोरों ने 11 वकीलों के चेंबर खंगाल लिए। फाइलों और पत्रावलियों को इधर-उधर फेंका गया है, लेकिन हैरत की बात यह है कि चोर यहां से सुई तक उठाकर नहीं ले गए।
विज्ञापन


हर चेंबर में हजारों का सामान था। शुक्रवार रात 10 चेंबरों के ताले खोले गए, जबकि एक का ताला तोड़ा गया। शनिवार को वकीलों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस से नाराजगी जताई है। कचहरी के अधिवक्ताओं के दूसरे और तीसरे तल पर चोरों ने हाथ फेर कर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।

शनिवार सुबह नौ बजे के करीब 11 वकीलों के चेंबर में चोरी की खबर से हड़कंप मच गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सचिव अनिल गांधी और पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा उर्फ बंटू के साथ काफी संख्या में वकील मौके पर आ गए।
विज्ञापन


चोरों ने अधिवक्ता युद्धवीर सिंह राणा, दीपक कुमार राजपूत जानकी शर्मा, दिलीप सिंह सिसौदिया, दिनेश सिंह नौटियाल, धीरेंद्र पुंडीर, गुरु प्रसाद, सौभेंद्र वेलवाल, लईक के अलावा साथ बैठने रहने वाले टिकें द्र चौहान, राजेश पाल के चेंबर के ताले खोलकर फाइलों और पत्रावलियों में अलट-पलट कर कुछ खोजने की कोशिश की। अधिवक्ता दीपक जुयाल के चेंबर के ताले को तोड़ा गया है।

सचिव अनिल गांधी की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक एसएस बिष्ट और धारा चौकी प्रभारी नरेश राठौड ने मौके पर आकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बार एसोसिएशन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है और पुलिस घटना को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बार-बार कहने के बाद पुलिस सक्रियता नहीं बढ़ा रही है।

चोरी नहीं गया कोई सामान
बार एसोसिएशन के सचिव गांधी का कहना था कि चोरी में तो कुछ सामान नहीं गया है। खास बात यह है कि चोर दूसरी और तीसरे तल के चेंबरों को ही अपना शिकार बना रहे हैं। कई माह पहले भी कई चेंबरों में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस को यहां की सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।

फाइल खंगालने का क्या था मकसद
अधिवक्ताओं के चेंबरों से फाइल खंगालने के पीछे का मकसद क्या था। काफी माथापच्ची के बाद कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। आखिर चोरों ने इतना रिस्क क्यों लिया।

एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि चोर किसी तरह का सामान नहीं ले गए हैं, जबकि वहां पर काफी सामान था। चोरों का मकसद चोरी करना नहीं था, बल्कि कुछ ओर था। यह जांच पड़ताल में ही साफ हो पाएगा।

हर ताले की चॉबी अलग
ताला खोल गिरोह की करतूत से हर कोई स्तब्ध है, क्योंकि हर ताला अलग तरह का था। फिर एक-एक कर दस चेंबरों के ताले खोल लिए गए। ऐसे में चोरों के पास मास्टर चॉबी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें