एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन बाद तलाक बोला और घर से निकाल दिया। पुलिस ने अब उसे जेल भेज दिया है। जानिए, पूरा मामला...
पुलिस के मुताबिक, देहरादून जनपद के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आरोपी ने महिला से 10 साल पहले निकाह किया था। जिसके बाद उनके तीन बच्चे हुए। महिल का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू किया।
पति आए दिन उससे बिना किसी बात के मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध करना चाहा तो तलाक देने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक, बच्चों की फिक्र सोचकर वह चुप हो जाती थी।