फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने स्टूडेंट को भेजे गंदे मैसेज, इसके बाद की ऐसी डिमांड सुनकर सकते में आए घरवाले

Tue, 01 Aug 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी  
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को देख टीचर की नजर ब‌िगड़ गई। पहले उसने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने शुरु कर द‌िए। जब छात्रा ने इसका व‌िरोध क‌िया तो टीचर ने अपनी हद पार कर दी। उसने छात्रा से ऐसी ड‌िमांड कर डाली क‌ि उसने आत्महत्या करने तक की ठान ली। 
विज्ञापन


पाबौ ब्लॉक के एक इंटर कालेज की 12वीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया है। शिक्षक मोबाइल पर छात्रा को अभद्र मैसेज भी भेज रहा था। पीड़िता की शिकायत पर एसडीएम पौड़ी केएस नेगी ने संबंधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को मामले की जांच के आदेेश दिए हैं।

एसडीएम का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पीड़ित छात्रा और उसकी मां एसडीएम नेगी से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या करने पर मजबूर छात्रा

छात्रा ने बताया कि कालेज का एक शिक्षक तीन मई 2017 से उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करता आया है। यही नहीं, शिक्षक ने उसके मोबाइल पर एसएमएस भी किए। लोकलाज के भय से छात्रा ने यह बात किसी को नहीं बताई।

जब शिक्षक की हरकतें बढ़ने लगी तो छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई। परिजनों ने प्रिंसिपल से शिक्षक की शिकायत की। आरोप है कि प्रिंसिपल ने भी कह दिया कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते, इसकी शिकायत डीएम से करनी पड़ेगी।

​इस पर सोमवार को छात्रा और उसकी मां ने डीएम से मुुलाकात करने के बाद एसडीएम के समक्ष लिखित शिकायत दी। छात्रा ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह स्कूल छोड़ देगी और आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें