फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी की छात्रा से छेड़छाड़ करता था शिक्षक, परिजनों के हंगामे के बाद हुआ गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

फतवा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक शिक्षक को पांचवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को स्कूल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की एक छात्रा प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को स्कूल गई थी। आरोप है कि एक सहायक शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। शुक्रवार को छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया।

परिजनों ने जब उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उसने शिक्षक की करतूत की जानकारी दी। इस पर परिजन भड़क गए। उसके बाद वह ग्रामीणों को एकत्रित कर स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने परिजनों की तहरीर पर शिक्षक को गिरफ्तार किया। पीड़ित छात्रा से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के बारे में उसने बृहस्पतिवार को ही स्कूल की शिक्षिका को अवगत करा दिया था, लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सहायक शिक्षक मुकेश (निवासी रुड़की) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें