फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के साथ काम करने को बुजुर्ग ने घर बेच डाला, सच्चाई पता लगी तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 20 Jun 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
swindle with old man
विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म में रोल करने का एक बुजुर्ग को ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपना घर तक बेच दिया। लेकिन जब सच्चाई पता लगी तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


बुजुर्ग ने घर बेचकर ठगों को करीब साढ़े नौ लाख रुपये दे दिए। जब ठगी का पता चला तो पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर के वृद्धाश्रम में रह रहे लोरेंस वल्टर मैसी (72) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 15 मई 2012 को पहाड़गंज निवासी नजाकत साह, उसके पुत्र फिरोज और शहंशाह से उसकी मुलाकात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

money
तीनों ने उसे अभिनेता अक्षय कुमार से मिलवाने और फिल्म में काम दिलाने की बात कहते हुए रुपयों की मांग की। लोरेंस के मुताबिक उसने नजाकत और उसके बेटों को अक्षय की फिल्म में रोल दिलाने की एवज में नौ लाख 38 हजार 840 रुपये दे दिए।

लोरेंस ने किच्छा रोड स्थित अपना घर बेचकर उसने यह रकम जुटाई। पीड़ित ने कहा कि जब काफी समय बाद भी न तो वह अभिनेता से मिल सका और न फिल्म में काम मिला तो पिता-पुत्रों के पास पहुंचा।

आरोप है कि तीनों ने उसे धमकाकर भगा दिया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस को तहरीर सौंपी, लेकिन मुकदमा नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें