श्रीनगर रोड निवासी एक ठेकेदार ने बुधबार की देर रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अनुसार घर में छोड़े गए सुसाईट नोट में उसने आत्म हत्या करने का मुख्य कारण ठेकेदारी में नुकसान होना बताया है।
पत्नी को लेने ही नहीं आया
पौड़ी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक मौ. यूनुस ने बताया श्रीनगर रोड निवासी 55 वर्षीय दिनकर चंदोला पुत्र स्व. शंभु प्रसाद चंदोला बुधबार की रात को करीब आठ बजे अपनी पत्नी को किसी शादी में छोड़कर अपने घर आए थे।
कुछ देर बाद उन्हें अपनी पत्नी को शादी से वापस घर लाने के लिए जाना था। लेकिन काफी देर तक वह अपनी पत्नी को लेने नहीं पहुंचे जिस पर उनकी पत्नी अकेले घर आ गई।
घर में फंखे से लटका था शव
घर आकर उन्होंने देखा दरबाजा अंदर से बंद पड़ा हुआ है। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने घर के अंदर देखा तो दिनकर चंदोला ने पंखे में लटककर फांसी लगाई हुई थी। उनका शव पंखे से लटका हुआ था।
वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि दिनकर चंदोला ने अपने घर पर सुसाईट नोट लिखकर छोड़ा हुआ था। जिसमें उन्होंने आत्म हत्या करने का कारण ठेकेदारी में नुकसान होना बताया गया है।
पच्चीस लाख का हुआ था नुकसान
सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा है कि उन्हें ठेकेदारी में पच्चीस लाख से भी अधिक नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि चंदोला मोबाइल टावर लगाने की ठेकदारी करते थे।
उनकी पत्नी शिक्षिका है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्ट मार्टम की रिर्पोट अभी नहीं आई है।