फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेमिका' ने किसी और को चाहा तो दे दी जान

Mon, 01 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्रेम में बिजनौर के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में युवक ने युवती के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध का जिक्र किया है। लिखा है कि, वो उसके बिना नहीं जी सकता है, इसलिए जान दे रहा है। घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की नई बस्ती भीमगोडा की है।
विज्ञापन


पंखे से लटक गया
मूल रूप से बिजनौर के गांव चौकपुरी झालू निवासी वीरेंद्र एवं उसका भाई महेंद्र पुत्रगण नरेश ठाकुर भीमगोडा नई बस्ती में रह रहे थे। छोटा भाई महेंद्र एक दुकान में कार्यरत था। बड़ा भाई निचले हिस्से में तो छोटा भाई ऊपर के कमरे में किराए पर रहता था।

शनिवार देर रात वीरेंद्र जब छोटे भाई के कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। छोटा भाई महेंद्र ठाकुर पंखे के कुंडे में चुन्नी के फंदे से झूल रहा था।

आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई मौके पर पहुंचे।

मिला सुसाइड नोट
घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वो एक युवती से प्रेम करता है, लेकिन वो किसी अन्य युवक से प्रेम करती है। वो उसके बिना नहीं जी सकता है इसलिए आत्महत्या कर रहा है, इसका जिम्मेदार कोई नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती कौन है, ये परिजन भी नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें