फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र कर रहा था स्मैक तस्करी में 'स्नातक'

Wed, 27 Nov 2013 06:50 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोटद्वार के बाजार चौकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 60 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। वह बरेली से स्मैक लाकर यहां छात्रों को बेचता था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/22 में रिपोर्ट दर्जकर युवक को कोर्ट में पेश कर दिया है।

पुलिस कर रही थी ट्रेस
क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशे की लत और स्मैक तस्करी की खबर पर स्थानीय पुलिस लंबे समय से काम कर रही थी। हाल में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक में इस बात पर चिंता जताते हुए इस धंधे का पर्दाफाश करने के निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिए थे। लंबे समय से इस दिशा में चल रही छानबीन और नशेड़ियों के जरिए सुरागकसी मंगलवार को रंग ले आई।

60 पुड़िया स्मैक बरादम
चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज मय फोर्स रेलवे स्टेशन की गश्त पर थे कि उन्हें एक संदिग्ध युवक नजर आया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब 60 पुड़िया स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन


इतनी मात्रा में स्मैक बरामदगी पर पुलिस की आंखों में चमक आ गई। युवक की पहचान अनिल उम्र (21) पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी लकड़ी पड़ाव के रुप में की गई।

युवक स्थानीय डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने स्मैक के धंधे से जुडे़ कई राज खोले हैं। बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर यहां आता था, और यहां छात्रों को बेचता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पचास रुपये की पुड़िया यहां 150 से 200 में बेचता था। उसके ग्राहक अधिकतर युवा और छात्र ही होते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें