फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंजीनियर लड़की कैसे बन गई कॉलगर्ल, पुलिस ने खोले और भी कई राज

Fri, 13 Oct 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस्मफरोशी के आरोप में श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी गुड़गांव की युवती पढ़ी-लिखी है। जब वह पकड़ी गई तो उसने पुलिस को पूरी सच्चाई बताई। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी युवती अपने शौक पूरे करने के लिए जिस्मफरोशी कर रही थी।
विज्ञापन


श्यामपुर क्षेत्र के गांव कांगड़ी में प्रॉपर्टी डीलर इरशाद अहमद के घर बुधवार को मानव तस्करी निरोधक दस्ते एवं श्यामपुर पुलिस ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। गुड़गांव के गुरुग्राम की रहने वाली कॉलगर्ल, कपड़ा फैक्ट्री स्वामी योगेंद्र धीमान पुत्र रमेश चंद्र निवासी सुभाष चंद्र हाल निवासी जुर्स कंट्री सोसायटी, प्रॉपर्टी डीलर सच्चिदानंद तिवारी निवासी शिवालिक नगर, कार चालक साजिद पुत्र मोहम्मद, शौकत अली पुत्र असरफ अली निवासीगण निवासी इंदिरानगर कस्बा कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल हत्थे चढ़ थे।
विज्ञापन

सफेदपोश का नाम भी आ रहा सामने

एक आरोपी नवाब निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर फरार होने में कामयाब रहा था। श्यामपुर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इंजीनियरिंग कर चुकी युवती यहां सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्य कर रही थी।

युवती अपने घर वालों से संपर्क नहीं रखती है और सुभाषनगर में किराये पर रह रही थी। युवती की जान पहचान फैक्ट्री स्वामी योगेंद्र धीमान से होने की बात सामने आई है, जिसकी मार्फत ही वह प्रॉपर्टी डीलर के घर गई थी।

जिस घर में सैक्स रैकेट चल रहा था वह फैक्ट्री स्वामी का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर के एक काबीना मंत्री से भी करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। ये भी सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलर के इस घर का इस्तेमाल केवल अय्याशी के लिए होता था । थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें