फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने 10 साल की बेटी को अकेला देख कर डाली हैवानियत, आपबीती सुनकर मां भी फूट-फूट कर रोई

Wed, 23 Aug 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल की बेटी को घर में अकेला देखकर बाप की न‌ियत ब‌िगड़ गई। पत्नी घर से बाहर गई तो बाप ने बेटी को हवस का श‌िकार बना डाला। इसके बाद बच्ची ने दर्दभरी कहानी सुनाई तो मां भी फूट-फूट कर रो पड़ी। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि, कोतवाली क्षेत्र में सौतेले बाप ने 10 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं, उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में बिहार का परिवार रहता है। परिवार का मुखिया मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी कूड़ा बीनने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए आगे क्या हुआ

​महिला की यह दूसरी शादी है जबकि उसकी पहली शादी से 10 साल की एक बेटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह महिला कूड़ा बीनने चली गई। महिला जब घर से निकली तो उसकी बेटी सोई हुई थी।

बताया गया कि दोपहर में महिला जब घर लौटी तो उसकी बेटी रो रही थी। पूछने पर बेटी ने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। इससे आक्रोशित महिला ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की।

कोतवाली पुलिस के साथ एसएसपी निवेदिता कुकरेती खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मासूम के बयान दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का दून अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि आरोपी पिता नशे का आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें