जेल में बंद देश के कुख्यातों के बारे में एसएसपी ने ऐसा खुलासा कि सुनकर पूरा पुलिस महकमा हिल गया। वहीं एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के खुलासे से हरिद्वार जेल पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। इस तरह की बात भी चर्चा में है कि हरिद्वार जेल में एक दो नहीं कई मोबाइल मिले।
हर दूसरा दबंग कैदी मोबाइल फोन लेकर बैठा है। कुख्यात सुनील राठी के एक गुर्गे के पास जेल में ही मोबाइल फोन होने की बात से खुद एसएसपी ने पर्दा उठाया है। इस बाबत रिपोर्ट भी आईजी जेल पीवीके प्रसाद को भेजी गई है।
जेल में मोबाइल फोन एक आम सी बात हो गई है और यह सब जेल प्रशासन भी जानता है। ये बात पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधिकारी तो दबी जुबां में यह तक बोल रहे हैं कि उनकी हर कार्रवाई को जेल प्रशासन की बदौलत ही पलीता लग रहा है। यदि जेल की सघन चेकिंग हो जाए तब इस बात का खुलासा होना तय है।