फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने बिगाड़ दिया दारोगा का ‘सेटलमेंट’

Thu, 17 Oct 2013 10:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में खुलेआम पुलिसवालों को पीटने वाले व्यापारी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को छिपाने की की
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले को छिपाने की पूरी कोशिश की थी। जानकारी मिलने पर एसएसपी केवल खुराना ने कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसपी को सूचना न देने पर एसओ नेहरू कॉलोनी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

धर्मपुर चौक पर वन-वे में घुसा था कार लेकर
मंगलवार दोपहर व्यापारी मनोज गुसांई निवासी चुक्खु मोहल्ला कार लेकर धर्मपुर चौक पर वन-वे में घुस गया था। होमगार्ड जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल कुलदीप ने रोकने की कोशिश की तो उसने दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वह खुद को एसपी विजिलेंस गिरीश चंद्र ध्यानी का रिश्तेदार बता रहा था। मामला नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचा तो वहां सेटलमेंट कर लिया गया। पुलिस ने महज चालान काट कर व्यापारी को छोड़ दिया। इस मामले की सूचना अधिकारियों को भी नहीं दी गई।
विज्ञापन


गिरफ्तारी का आदेश
एसएसपी ने बुधवार को सीओ सदर स्वतंत्र कुमार को आरोपित मनोज गुसांई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया।

साथ ही उन्होंने एसओ नेहरू कॉलोनी डीएम बलूनी और टीआई वीरेंद्र सिंह रावत की भूमिका को अनुशासनहीनता का माना और सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें