फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर कलयुगः बेटे ने अपने ही पिता को लूटा

Wed, 06 Nov 2013 01:01 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के लक्सर में अजीब मामला सामने आया। यहां एक युवक पत्नी के साथ अपने ही घर से चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन


दो लाख के गहने लेकर फरार
पूरणपुर गांव निवासी यह युवक घर से दो लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार है। पूरणपुर गांव निवासी धर्मसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र और पुत्रवधु साथ में रहते थे। सोमवार को गोवर्धन पूजा के बाद धर्मसिंह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो गया।

पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'

बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय उनके पुत्र ने अलमारी में रखे जेवरात समेट लिए। करीब दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात लेकर वह पत्नी के साथ चंपत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई सुराग नहीं लगा हाथ
मंगलवार सुबह जेवरात गायब होने पर उसने पुत्र और पुत्रवधु को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। काफी खोजबीन कराने के बाद पता चला कि उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ बिजनौर क्षेत्र में अपनी ससुराल चला गया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें