फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की इस हरकत पर बाप को आया इतना गुस्सा कि धारदार हथियार से कर दिया लहूलुहान, मौत

Mon, 04 Dec 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
बेटे की एक हरकत पर बाप को इतना गुस्सा आ गया कि उसने धारदार हथियार से बेटे को लहूलुहान कर दिया। बाप ने डराने के लिए धारदार हथियार उठाया था, लेकिन वह बेटे की गर्दन को छू गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शराब के नशे में घर में उत्पात मचा रहे बेटे को बाप ने पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन, जब बात नहीं बनी तो डराने के लिए उठाया गया धारदार हथियार बेटे की गर्दन से छू गया।

श्वास नली कटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। खून से लथपथ घायल बेटे को परिजन अस्पताल जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रामपुर रायघटी निवासी कृष्णपाल (22 वर्ष) पुत्र वेदपाल शराब के नशे में घर में उत्पात मचा रहा था। परिजनों की सूचना पर पिता वेदपाल घर पहुंचा। उसने बेटे कृष्णपाल को समझाने का प्रयास किया लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

श्वास नली कट गई और खून में लथपथ कृष्णपाल बेहोश होकर जमीन पर ‌ग‌िर पड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेटे की हरकत से नाराज देवपाल ने घर में रखे धारदार हथियार (बलकटी) से कृष्णपाल को डराने का प्रयास किया। इसी बीच धारदार हथियार कृष्णपाल की गर्दन पर लग गया।

इससे कृष्णपाल की श्वास नली कट गई और खून में लथपथ होकर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन कृष्णपाल को एंबुलेंस से हरिद्वार चिकित्सालय ले जाने लगे लेकिन, भोगपुर के पास कृष्णपाल ने दम तोड़ दिया।

उसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना पर रायसी पुलिस मौके पर पहुंची। लक्सर कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कृष्णपाल एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें