पुरोला तहसील के एसडीएम केके सिंह को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह विजिलेंस ने एसडीएम पुरोला को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि आरोपी एसडीएम अपने की नायब तहसीलदार से कर्मचारियों की चरित्र पंजिका बनाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। नायब तहसीलदार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की। इससे पहले शनिवार को विजिलेंस की टीम ने राजस्व निरीक्षक को 25 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया।
विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को चकबंदी कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। टीम ने उसके बाबूगढ़ स्थित आवास की भी तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ खास नहीं मिल सका।
कानूनगो ने एक किसान से जमीन पैमाइश के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा था।