सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी सार्वजनिक न करने के एवज में एक शिक्षक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता को पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।
मंगलौर कस्बा निवासी नरेश चोपड़ा पेशे से शिक्षक हैं। मोहल्ला लालबाड़ा स्थित स्कूल में वह पढ़ाते हैं। कस्बे के मोहल्ला लाल किला निवासी नौशाद पुत्र अजीज स्वयं को आरटीआई कार्यकर्ता बताता है।
तथाकथित कार्यकर्ता ने शिक्षक नरेश को धमकी दी कि यदि उन्होंने 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत उसे नहीं दी तो वह उनकी शैक्षिक योग्यता से जुड़ी तमाम जानकारी सार्वजनिक कर देगा।