फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी के लिए दरवाजे खोले, घुसे लुटेरे

Mon, 04 Nov 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो अब लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूटमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


घटना राजधानी के बडोवाला इलाके की है, दिवाली की रात की है जब नेवी से रिटायर्ड अफसर पूजा करने के बाद अपने घर में थे तब कुछ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

दरवाजे खुले थे
पारंपरिक तौर पर दिवाली की रात लोग पूजा के बाद अपने दरवाजे खुले रखते हैं जिससे मां लक्ष्मी उनके घर में प्रवेश कर सकें। लक्ष्मी तो घर में नहीं आईं उसी खुले रास्ते से करीब 8 लुटेरों ने घर में घुसकर रिटायर्ड दंपति से मारपीट कर बेटी सहित बाथरूम में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


रात के करीब 12.30 की घटना
लुटेरों ने इसके बाद घर में मौजूद करीब 2.50 लाख कैश और उनके सभी गहने जिनकी कीमत करीब 6 लाख बताई जा रही है, लूट ले गए। यह घटना रात के करीब 12.30 की है। लुटेरों ने घर के मालिक वीरेंद्र गुसाईं सहित उनकी पत्नी सुनीता गुसाईं की पिटाई भी की।
विज्ञापन


पीड़ित अस्पताल में भर्ती
मारपीट में वीरेंद्र गुसाईं बुरी तरह घायल हो गए उनके हाथ-पैर टूट चुके हैं। उन्हें महंथ इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है जबकि पत्नी सुनीता को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस लुटेरों की खोज में लग गई है। हालांकि अभी तक उनको कोई सफलता नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें